धनौरा: गजरौला पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान, ई-रिक्शा बरामद
पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की ई-रिक्शा बरामद की है। आरोपियों का चालान किया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नगलिया मेव निवासी जितेंद्र बीती एक मई को ई-रिक्शा लेकर मंडी समिति आए थे। वहां से ई-रिक्शा चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।