धनौरा: गजरौला के मोहल्ला तिगरिया भूड़ में पुराने विवाद के चलते दो परिवारों के बीच हुई मारपीट व पथराव, घटना का वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला तिगारिया भूड़ में पुराने विवाद के चलते दो परिवार के लोगों में हुई थी मारपीट व पथराव घटना का वीडियो हुआ वायरल, हालांकि यह वीडियो 30 अप्रैल रात करीब 8:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ दबंग लोग पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। रविवार को लगभग 11:00 बजे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।