धनौरा: गजरौला चौपला पर स्थित मॉडल शॉप पर ओवर रेट को लेकर हुआ हंगामा, घटना का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे की गजरौला चौपला हसनपुर रोड स्थित मॉडल शॉप पर शुक्रवार रात लगभग 10:00 बजे ओवर रेट को लेकर हंगामा की स्थिति बन गई, जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था। वहां से गुजर रहे युवक ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। शनिवार को लगभग 6:00 बजे इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारी भी मामले की जांच में जुटी है।