चित्रकूट से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में नवीन गल्ला मंडी, कर्वी में “अन्नदाता हुंकार महापंचायत” का आयोजन किया जा रहा है।
इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। किसान नेताओं के मुताबिक, महापंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी।
भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कर्वी मंडी पहुंचने की अपील की है। संगठन की ओर से “जय जवान, जय किसान, जय संविधान” के नारे के साथ कर्वी चलो, मंडी चलो अभियान का आह्वान किया गया है।
वहीं राकेश टिकैत के चित्रकूट आगमन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां भी की हैं।
अब देखना होगा कि अन्नदाता हुंकार महापंचायत में किसानों के मुद्दों को लेकर राकेश टिकैत क्या संदेश देते हैं और सरकार से किन मांगों को प्रमुखता से उठाया जाता है।