भोरे: सिसई टोला बैकुंठपुर में रिवाल्वर के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वर्चस्व कायम करना चाहता था युवक
थाना क्षेत्र के सिसई टोला बैकुंठपुर में पुलिस ने एक युवक को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया। जो हाथ में रिवाल्वर लेकर अपना वर्चस्व कायम रखना चाहता था। गिरफ्तारी होने के बाद उस युवक की सारी हेकड़ी निकल गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस अवैध शराब को लेकर छापेमारी कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि सिसई टोला बैकुंठपुर में बबलू चौहान हाथ में रिवाल्वर लेकर घुम रहा है।