भोरे: भोरे पुलिस ने सिसई में कार्रवाई कर एक रिवाल्वर के साथ युवक को किया गिरफ्तार, इनपुट के आधार पर नेटवर्क खगालने में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर जहां एक युवक को रिवाल्वर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके नेटवर्क को खगालने में जुटी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस उस युवक से पूछताछ के बाद मिले इनपुट के आधार पर नेटवर्क को खगालने में जुटी हुई है। गिरफ्तार युवक बबलू चौहान है।