भोरे: महरादेउर गांव में एक घर के बंद कमरे में मिला नव विवाहिता का शव, पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में एक घर के बंद कमरे में नव विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसे कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है। मामले में मृतका के शास को पुलिस ने हिरासत में ले ली है। घटना संदिग्ध होने की बात सामने आ रही है। वहीं गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।