भोरे: हुसेपुर बाजार में शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, राजघाट के झरही नदी से भरा गया जल
भोरे प्रखंड के हुसेपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो राजघाट के झरही नदी से जल भराव करने के बाद लगभग 5 किलोमीटर परिधि वाले क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस कलश यात्रा में महिलाओं से लेकर कुंवारी कन्याएं तक शामिल हुई।