भोरे: भोरे चार मोहानी के पास उत्पाद विभाग की टीम ने बाइक से देशी शराब की बरामद, अंधेरे का लाभ उठाकर चालक हुआ फरार
थाना क्षेत्र के भोरे चार मुहानी के पास उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई कर एक बाइक से देशी शराब को बरामद की है। वहीं चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक भोरे चार मोहनी स्थित बगही रोड में उत्पाद विभाग की टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच एक बाइक को रोक कर जब तलाशी ली गई तो बाइक की टंकी में शराब छुपा कर रखा गया था। जिस टीम ने जब्त कर लिया।