झांसी: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के चुनाव में 104 वोट पाकर जयहिंद सिंह यादव फिर जिलाध्यक्ष बने, अनुज डेंगरे बने मंत्री
Jhansi, Jhansi | May 18, 2025 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पूर्व घोषित द्विवार्षिक चुनाव में एक बार फिर लेखपालों ने जयहिंद सिंह यादव पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिले की कमान वोटो के माध्यम से सौंपी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र को परास्त किया। बताते चलें कि जयहिंद सिंह यादव लगातार दूसरी बार लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा विभिन्न पदों पर भी चुनाव संपादित हुए।