झांसी: दीनदयाल सभागार में 'एक देश, एक चुनाव' संगोष्ठी का आयोजन, BJP प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह रहे मुख्य वक्ता
Jhansi, Jhansi | May 18, 2025 झांसी के दीनदयाल सभागार में रविवार की शाम 5 बजे एक देश एक चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता समेत पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।