गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस ने 781 लीटर से अधिक शराब जब्त की, 4 तस्कर गिरफ्तार: SSP
गयाजी एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 196 लीटर देसी महुआ शराब, 585.23 लीटर विदेशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया।इसकी जानकारी आज दिनांक 19 जुलाई रविवार की शाम 4 बजे दी गई है।