पूरनपुर: सुड़कुआ के पास बाइक सवार दंपति के साथ मारपीट का आरोप, पैन्डिल छीनने की शिकायत पुलिस से की गई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी के रहने वाले राजेंद्र पुत्र विद्याराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पूरनपुर से घर बापस लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में सुड़कुआ के पास रवि ने अपने दो साथियों की मदद से बाइक सवार दंपति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर उक्त लोगों ने महिला के सोने के झाले व पैन्डिल छीन लिया। पुलिस ने की कार्रवाई