पूरनपुर: कपूरपुर गांव में बच्चों के विवाद में धारदार हथियार से जानलेवा हमले के मामले में एसपी से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर के रहने वाले गिरधारी लाल पुत्र रामचरन ने बताया कि दस अप्रैल को बच्चों का विवाद हो गया था। इस बात से नाराज होकर पप्पू ,सुखविंदर व छेदा ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। जिसमें गिरधारी लाल व बीच बचाव में उसकी चाची रेसमा देवी पत्नी गंगाराम घायल हो गए थे। आरोप है कि मामले में पुलिस से शिकायत की थी।