पूरनपुर: कंपोजिट कन्या विद्यालय में हीट वेव के बारे में छात्राओं को जागरूक करने के लिए किताब व ओआरएस के पैकेट किए गए वितरित
पूरनपुर इंडियन रेड क्रास सोसायटी ने सोमवार को कंपोजिट कन्या विधालय में पहुचकर छात्राओं को हीट बेब के बारे में जानकारी दी और उस से बचाव को लेकर भी जागरूक किया। इस दौरान सीमित के जिला सचिव कौशलेंद्र भदोरिया ने बच्चों से गर्मी में कम से कम निकले तथा दोपहर में 12 से 3 बजे तक का समय जितना हो सके उतना गर्मी से और धूप से दूर रहे और निरंतर मटके का पानी पीते रहे।