सैदपुर: जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले भर से 12 स्कूलों के 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, औड़िहार बना विजेता
सैदपुर क्षेत्र के सियावां स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के तत्वावधान में गुरुवार को गैबीपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला स्तरीय अंतर विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के 12 विद्यालयों के 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।