भानपुरा: सरस्वती विद्या मंदिर भानपुरा में मनाया गया लोक पर्व संजा बाई
सरस्वती विद्या मंदिर भानपुरा में भारतीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं से भैया बहिनों को जोड़ने के उद्देश्य से लोक पर्व ‘संजा बाई’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बहिनों द्वारा मिट्टी, गोबर, प्राकृतिक रंगों एवं फूलों से सुंदर संजा माता की आकृतियां बनाकर आकर्षक सजावट की गई। संजा बाई मालवा अंचल की प्राचीन एवं पारंपरिक लोक परंपरा है