साहिबगंज: साहिबगंज में पिकअप ने सुरक्षा रेलिंग तोड़ी, तीन युवतियां बाल-बाल बचीं
राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान बस स्टैंड के पास अनियंत्रित पिकअप के सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग से टकराने का हादसा। तीन युवतियों ने सूझबूझ से भागकर जान बचाई। चालक वाहन लेकर फरार। ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।