संपतचक: दुर्गा पूजा पर पुलिस सुरक्षा का दावा फेल, गौरीचक में एक सप्ताह में लूट की दूसरी वारदात
पटना/गौरीचक। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नाद घाट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े टेम्पो चालक को निशाना बनाते हुए 1 लाख 93 हजार रुपये लूट लिए। विरोध के दौरान बदमाशों ने हथियार से हमला कर चालक वीरेंद्र कुमार का सिर फोड़ दिया और टेम्पो का शीशा भी तोड़ दिया। वारदात के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। गौरीचक था