सिरसागंज: पैगू रोड स्थित कीठौत मोड़ के पास पुलिस टीम ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पैगू रोड स्थित कीठौत मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे राजू पुत्र शिवाजी निवासी ग्राम सींगेमई को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।