दारू: दारू पुलिस ने बच्चों को सिखाया नशामुक्ति का पाठ, छापेमारी में 50 किलो जावा महुआ किया विनष्ट
दारू पुलिस ने बच्चों को सिखाया नशामुक्ति का पाठ, छापेमारी में 50 किलो जावा महुआ किया विनष्ट। दारू थाना पुलिस ने नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर चौतरफा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस एक ओर जहां स्कूली बच्चों को नशे और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब के कारोबारियों पर भी नकेल कस रही है।