बाड़मेर: बाड़मेर जैसलमेर बीएनसी ओवर ब्रिज पर गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 1 युवक की हुई मौत व 1 युवक घायल
Barmer, Barmer | Jan 18, 2024 बाड़मेर शहर के बाड़मेर-जैसलमेर बीएनसी ओवर ब्रिज पर अज्ञात गाड़ी ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार एक युवक रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायल युवक का ज़िला अस्पताल में इलाज जारी है।