बाड़मेर: बाड़मेर शहर निवासी युवक ढाणी बाजार स्थित चंचल प्रयाग मठ से केदारनाथ के लिए हुआ रवाना
Barmer, Barmer | Jan 18, 2024 बाड़मेर निवासी कार्तिक शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा गुरुवार को ढाणी बाजार स्थित चंचल प्रयाग मठ से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। बाड़मेर से पहली बार केदारनाथ के लिए पैदल यात्री रवाना हुआ है। कार्तिक शर्मा लगभग 1600 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर केदारनाथ धाम पहुंचेगा। यह यात्रा लगभग 3 से 4 माह में पूर्ण होगी।