बाड़मेर: शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Barmer, Barmer | Jan 18, 2024 बाड़मेर शहर के शास्त्री नगर निवासी युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक कैटरिंग का काम करता था। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।