बाड़मेर: ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी आश्रम में बाड़मेर नारी शक्ति अवार्ड 2024 कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ विमोचन
Barmer, Barmer | Jan 18, 2024 बाड़मेर नारी शक्ति अवार्ड 2024 कार्यक्रम के पोस्टर का आज बाड़मेर शहर में स्थित ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी आश्रम में विमोचन किया गया। इस दौरान नगर परिषद के आयुक्त, ब्रह्माकुमारी आश्रम प्रमुख बबीता बेन और राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित रूमा देवी सहित कई अतिथि उपस्थिति रहे। आगामी 1 फ़रवरी को बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।