बाड़मेर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुलिस लाइन के बैडमिंटन कोर्ट में किया गया शुभारंभ
Barmer, Barmer | Jan 17, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा पुलिस लाइन के बैडमिंटन कोर्ट में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़े के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने भाग लिया है।