आज़मगढ़: प्रवक्ता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 9 और 10 मई को 14 केंद्रों पर होंगी परीक्षा, कड़े इंतजाम पर रहेगा फोकस
आजमगढ़ में 9 और 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रवक्ता लिखित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बीच तैयारी की समीक्षा बैठक में हर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है तैयारी लेकर के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई जनपद में कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा