तमाड़ 1: जनसंघ के समर्पित कार्यकर्ता रघुनाथ महतो के निधन पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक
Tamar 1, Ranchi | Aug 23, 2026 तमाड़ के दिउड़ी जेठाडीह निवासी एवं जनसंघ के समय से समर्पित कार्यकर्ता आदरणीय रघुनाथ महतो जी के निधन का समाचार मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।