इटावा: दौलतपुर गाँव में बेटी के ससुराल पहुँचकर परिजनों ने ससुरालीजनों को पीटा, लव मैरिज का मामला, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
Etawah, Etawah | Aug 19, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव के रहने वाले निखिल पुत्र मिथलेश ने बीते 4 माह पहले लव मैरिज कर बाहर रह रहा था। वहीं कल जब वह अपनी पत्नी को लेकर घर गाँव पहुँचा। तो गुस्साए ससुरालीजनों ने उसके व उसकी माँ के साथ मारपीट की। मारपीट में निखिल गम्भीर घायल हो गया और ससुरालीजन उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गये। जिसके बाद घायल निखिल की माँ उसे थाने लेकर पहुँची।