रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में बोलेरो से 50 किलो गांजा बरामद, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, एडिशनल SP ने दी जानकारी
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और SOG की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सहिजन गांव से एक बोलेरो से 50 किलो गांजा बरामद कर मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है रविवार दोपहर 2 बजे एडिशनल SP अनिल कुमार ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में खुलासा करते हुए पकड़े गए गांजा की कीमत 10 लाख रुपए बताया है उन्होंने कहा कि यह गांजा उड़ीसा से मिर्जापुर में बेचने के लिए जा रहा था ।