साल्हावास: जिला के सात लाख 94 हजार368 मतदाता करेगें मतदान,शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 796 मतदान केंद्र बनाए -जिला निर्वाचन अधिकारी
लोकसभा आम चुनाव 2024 निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है ।निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय सीमा में नियमानुसार तैयारी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी दी। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 796 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।