हुज़ूर: छोटा तालाब सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पर NGT सख्त, जांच समिति गठित
Huzur, Bhopal | May 7, 2026 भोपाल के छोटा तालाब किनारे नगर निगम द्वारा किए जा रहे कायाकल्प और पिचिंग कार्यों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने सख्त रुख अपनाया है। पर्यावरणविद राशिद नूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए NGT ने संयुक्त जांच समिति गठित की है, जो चार सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी |