आलमनगर: आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई गई
चैत्र शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था, उक्त हिंदू पंचांग के अनुसार ही आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जयंती का आयोजन पूरे प्रखंड क्षेत्र में किया गया। इस दौरान सैकड़ो बजरंगबली के मंदिर परिसरों में लोगों का हुजूम पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ा तो वहीं पूरे दिन श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।