अगर आप भाजपा से भी होते, तो तब भी मांग पूरी नहीं होगी।..... जानिए क्यों? ...डेढ़ साल पहले बनी सड़क पर फिर निर्माण, कांग्रेसियों ने रुकवाया काम, 22 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क को दोबारा बनाने पर उठाए सवाल, सरकारी धन की बर्बादी का लगाया आरोप। नगर निगम के पास देवपुरा में डेढ़ साल पहले बनी सड़क पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू होने से कांग्रेसियों में नाराजगी। सवाल उठाया कि जब सड़क पहले ही करीब 22 लाख रुपये की लागत से बनाई जा चुकी है तो इतनी जल्दी दोबारा निर्माण कराने की जरूरत क्यों पड़ गई। कांग्रेसियों ने मौके पर अधिकारियों से मामले की जांच कराने और दोबारा निर्माण कराने के कारणों को सार्वजनिक करने की मांग की।
Laksar, Haridwar | Nov 20, 2026