सोहागपुर: अमरकंटक सभागार में कमिश्नर की उपस्थिति में जनसुनवाई का आयोजन किया गया
कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभागार में कमिश्नर की उपस्थिति में मंगलवार की दोपहर 1 बजे साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित किया गया। जनसुनवाई में कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संभाग के दूर दराज क्षेत्रों से आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।