कानपुर: सीएसए में छात्रावास के बाहर छात्रों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी
सीएसए परिसर स्थित कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के बाहर छात्रों ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला गुरुवार शाम 6 बजे फूंक दिया।इस दौरान छात्रों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। विश्वविद्यालय प्रशासन के पहुंचने से पहले छात्र पुतला होकर चले गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया छात्रों की पहचान कराई जा रही है।