बीना: बीना में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की कार्रवाई, अपना नगर सहित 67 कॉलोनाइजरों को नोटिस, एफआईआर दर्ज होगी
Bina, Sagar | Jan 4, 2026 बीना विधानसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। शासन के आदेश पर अब इन पर रोक लगाने के लिए बड़ा एक्शन लिया जा रहा है। बीना नगर पालिका परिषद ने वृंदावन धाम, अपना नगर, स्टार होम्स सहित 67कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए।