बीना: कृषि उपज मंडी के पास जैविक हाट बाजार में उमड़ी भीड़, कुछ ही घंटों में बिक गईं सब्जियां
Bina, Sagar | Jan 4, 2026 शहर में रसायन मुक्त सब्जियों की मांग बढ़ती जा रही है इसका जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला कृषि उपज मंडी के पास लगे जैविक हाट बाजार में।यहां उमड़ी भारी भीड़ और चंद घंटों में ही सभी सब्जियां बिक जाना, यह दर्शाता है कि लोग अब अपनी सेहत के प्रति कितने जागरूक हो रहे हैं।शासन के निर्देश पर हर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जैविक हाट बाजार लगाया जाता है।