बीना: गांधी वार्ड में दो सूने मकानों में चोरी, चोर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए
Bina, Sagar | Jan 4, 2026 गांधी वार्ड निवासी राजकुमार अहिरवार पुत्र राम सेवक अहिरवार और बृजेंद्र यादव अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। दोनों घरों में ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घरों के मुख्य ताले तोड़े और अंदर घुसकर अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चुरा ली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।