बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने की कार्रवाई, एक करोड़ 22 लाख रुपए से अधिक का गांजा पकड़ा, मध्य प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार
शनिवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे मिली जानकारी,1.22 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नवापारा चौक भेडीमुंडा के पास कार्रवाई कर मारुति अर्टिगा से 245 किलो गांजा जब्त किया। मादक पदार्थ की कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताई गई है। मामले में मध्यप्रदेश के अमित कुमार केवट और नीरज शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा