पोलायकलां: पोलायकलां उपार्जन केंद्र पहुंचे पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, ट्रैक्टर पर बैठकर किसानों से चर्चा की और सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन को लेकर सियासत गरमा गई है। कालापीपल के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी मंगलवार दोपहर 2 बजे सायलो उपार्जन केंद्र पोलायकलां पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर किसानों के बीच जाकर उनसे सीधी चर्चा की और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद चौधरी ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशान