बांसवाड़ा: त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के नित्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान की पूर्णाहुति, हवन के साथ हुआ समापन
त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र श्रावण मास के दौरान आयोजित हुआ माहपर्यंत नित्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया।पूर्णाहुति के अवसर पर मुख्य यजमान ईश्वर जरादी एवं उनके परिवार ने विधि-विधान से हवन कुंड में आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। वैदिक मंत्रोच्चार और शिव भजनों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।