कोंडागांव: केशकाल के मोबाइल दुकान में हुई चोरी का वीडियो फुटेज आया सामने, दो नकाबपोशों ने 6 लाख रुपये के मोबाइलों की की चोरी
शुक्रवार की मध्यरात्रीय करीब 1:30 बजे केशकाल नगर के बस स्टैंड में स्थित गांधी मोबाइल शॉप में 2 नकाबपोश चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़ कर 5-6 लाख रुपए की कीमत के लगभग 30 मोबाइल चोरी की।दुकान में लगे CCTV कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई। जिसका वीडियो शनिवार को 1 बजे सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दो नकाबपोश चोर दुकान से मोबाइल की चोरी कर फरार हो गए