कोंडागांव: जिले में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, गायों की पूजा कर खिलाई गई खिचड़ी
शनिवार गोवर्धन पूजा का पर्व जिले के नगर सहित ग्रामीणों अंचलों में धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह गाय बैल की पूजा अर्चना कर 12 बजे से 2 बजे तक जिले में अलग अलग समय पर उन्हें खिचड़ी खिलाई गई।और परिवार के लोगो को प्रसाद वितरण किया गया और माता लक्ष्मी से प्रार्थना कर परिवार पर कृपा बनी रहने कामना की गई।इस वर्ष दिवाली के तीसरे दिन यह पर्व मनाया गया।