मछलीशहर: शनिवार को सई नदी में महिला का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
शनिवार को करीब 5 बजे मछलीशहर तहसील के सुजानगंज क्षेत्र में बेर्रा गांव के सई नदी में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई दिखाई दी।जिस पर ग्रामीणों द्वारा 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाल कर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया।