महसी: तमाचपुर मोड के पास से देशी शराब के साथ एक कारोबारी को रामगांव थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि लल्लू पुत्र ननकऊ निवासी प्रधानपुरवा को उप निरीक्षक विनोद सिंह, कांस्टेबल अमजद अली, विजय शंकर सिंह, संदीप उपाध्याय, सत्यानंद यादव, राजकुमार, विवेक कुमार, कृष्ण कुमार ने रविवार शाम करीब 8 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी के पास से पुलिस ने 25 पाउच झूम देसी शराब बरामद किया। कारोबारी को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है।