महसी: टेडवा सिस्टीपुर से चोरी के धान सहित एक आरोपी को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मजनू उर्फ रामकुमार पुत्र राम लखन निवासी टेडवा सिस्टीपुर को कांस्टेबल गजेंद्र पासवान, सुभाष कुमार ने रविवार शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।