कोंडागांव जिले में फरसगांव पुलिस गांजा की तस्करी करते युवक को गिरफ्तार किया है। कुल 01 क्विंटल 21 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए है। पिकअप वाहन की कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए है। कुल मिलाकर पुलिस ने 18 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।