कोंडागांव: विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई की मांग को लेकर कोंडागांव में जेल भरो आंदोलन,12 युवा कांग्रेसी गिरफ्तार, जमानत पर हुए रिहा
कोंडागांव जिला सहित पूरे प्रदेश भर में युवा कांग्रेस के द्वारा 25 अगस्त को जेल भरो आंदोलन आयोजित की गई थी। युवा कांग्रेसियों द्वारा विधायक देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी के विरोध में यह आंदोलन किया गया था। वहीं प्रदर्शन कर रहे सभी गिरफ्तार युवा कांग्रेसीयों को कोंडागांव पुलिस ने मुचलके पर जमानत दे दी है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल कांत नाग ने प्रतिक्रिया दी है।