चकरनगर: चकरनगर पुलिस ने काउंसलिंग के जरिए पारिवारिक विवाद सुलझाया, पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता
मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना चकरनगर पुलिस एवं परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलिंग से एक पारिवारिक विवाद का सफल समाधान कराया गया। खुशबू देवी निवासी मानपुरा और उनके पति मौसम कुमार निवासी भैसोल, जनपद औरैया के बीच चल रहे विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाया गया। काउंसलर अनीता सिंह एवं मिशन शक्ति टीम की पहल पर दोनों पक्ष साथ रहने के लिए राजी हो गए।